फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: आय से अधिक संपत्ति मामले में अमन सिंह और यास्मीन सिंह को हाईकोर्ट से राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

Fri, 31 Mar 2023 07:47 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

सोशल एक्टिविस्ट उचित शर्मा ने छग शासन के पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच का सामना कर रहे पूर्व ब्यूरोक्रेट अमन सिंह और यास्मीन सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अमन सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह की अग्रिम जमानत याचिका को हाईकोर्ट ने मंजूर कर लिया है। कोर्ट के इस आदेश के बाद अब अमन सिंह को EOW  गिरफ्तार नहीं कर सकती। मामले की सुनवाई जस्टिस राकेश मोहन की बेंच में हुई थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसले को सुरक्षित रखा था। शुक्रवार को कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाया है।

विज्ञापन

 
बता दें, कि सोशल एक्टिविस्ट उचित शर्मा ने छग शासन के पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया था, और राज्य शासन से जांच की मांग की थी। उचित शर्मा ने अमन सिंह पर पद का दुरुपयोग करने, भ्रष्टाचार करने, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने, मनी लांड्रिंग और विदेशी निवेश का आरोप लगाया है। चिप्स में तैनाती के दौरान बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का आरोप भी शिकायतकर्ता ने लगाया है। उचित शर्मा की शिकायत के आधार पर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो और एंटी करप्शन ब्यूरो ने कार्रवाई शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें