फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: रेलवे की तत्परता से नवजात की बची जान, नवजात के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की कराई व्यवस्था

Tue, 15 Apr 2025 08:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर बिहार के एक दंपति अपने नवजात बच्चे जिसे जन्म के तुरंत बाद से ही हृदय संबंधी गंभीर समस्या थी, उसे इलाज के लिए रायपुर एम्स लाए थे। आवश्यक चिकित्सा सुविधा न मिल पाने के कारण वे अपने शिशु को पटना एम्स लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
रेलवे की तत्परता से नवजात की बची जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर बिहार के एक दंपति अपने नवजात बच्चे जिसे जन्म के तुरंत बाद से ही हृदय संबंधी गंभीर समस्या थी, उसे इलाज के लिए रायपुर एम्स लाए थे। आवश्यक चिकित्सा सुविधा न मिल पाने के कारण वे अपने शिशु को पटना एम्स लेकर जा रहे थे। इस दौरान वे साउथ बिहार एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे।

विज्ञापन


इसी बीच रास्ते में नवजात बच्चे को दी जा रही ऑक्सीजन सपोर्ट के सिलेंडर का स्तर तेजी से गिरने लगा और स्थिति गंभीर होने लगी। तभी बिलासपुर स्टेशन पर तैनात सिविल डिफेंस स्टाफ ने अपनी मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए तुरंत नवजात के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की। साथ ही शिशु के लिए चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध करवाई जिससे उसकी स्थिति स्थिर बनी रही और वह सुरक्षित रूप से पटना एम्स के लिए रवाना हुए।

वहीं बिहार के इस दंपति ने इस मदद के लिए भारतीय रेलवे के विशेष रूप से बिलासपुर स्टेशन के सिविल डिफेंस स्टाफ का आभार व्यक्त किया है। रेलवे प्रशासन ने भी इस सराहनीय कार्य की सराहना की है और कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें