फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supriya Shrinate: बिलासपुर पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता, बोलीं: भाजपा का 180 पार होना भी मुश्किल

Thu, 18 Apr 2024 01:35 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। सुप्रिया श्रीनेत ने दावा किया कि इस बार भाजपा 180 भी पार नहीं कर पाएगी। 
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव के नामांकन रैली में शामिल होने राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत बिलासपुर पहुंची। इस दौरान सुप्रिया श्रीनेत ने प्रेस कांफ्रेंस कर प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपना रिपोर्ट कार्ड नहीं दिखा रहे हैं। अब भाजपा 180 पार होने में भी मुश्किल है। अब लगातार उनकी सीटों की गिनती कम हो रही है। वे 150-160 सीट में अटक जाएंगे।
विज्ञापन


'हम अग्निवीर भर्ती को खत्म करेंगे'
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि हमारा देश युवाओं के देश है, लेकिन यहां रोजगार पर बात नहीं हो रही है। यहां युवाओं की बात नहीं हो रही है। महंगाई, बेरोजगारी से हर समस्या बढ़ रही है। केंद्र में 30 लाख पद खाली हैं उन्हें कब भरा जाएगा। सेना को ठेके पर चलाने का काम चला है, हम अग्निवीर भर्ती खत्म करेंगे। पेपर लीक पर माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई कब होगी।

'गरीब महिलाओं को सलाना 1 लाख रुपये'
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि वो नारी न्याय की बात कर रहे  हैं। महिलाएं आज असुरक्षित हैं, कांग्रेस की सरकार आती है तो 50% शासकीय नौकरी महिलाओं को दी जाएगी। गरीब महिलाओं को 1 लाख रुपये सालाना दिए जाएंगे। किसान एमएसपी की मांग कर रहे हैं। किसान दिल्ली में आकर अपनी बात रखना चाहते थे, उनके राह में रोड़े अटकाए गए।
विज्ञापन


'कंपनियों में पिछड़ों की संख्या कम'
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि किसानों की एमएसपी की बात हम कर रहे हैं और उनका कर्जा माफ करेंगे। कृषि को जीएसटी से मुक्त करेंगे। देश में हो रहे सुसाइड में एक चौथाई लोग श्रमिक शामिल हैं, यहां 73% दलित, पिछड़ों की आबादी है, उनका प्रतिनिधित्व नहीं है। हमारी सरकार आई तो उनका प्रतिनिधित्व बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक और आर्थिक जनगणना जरूरी है। प्राइवेट कंपनियों में पिछड़ों की संख्या कम है। मोदी जी ने गारंटी शब्द चुरा ली है।

'बिलासपुर को क्या मिला'
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि मोदी जी कहते हैं, ये ट्रेलर है तो लोग कहते हैं, बस करो अब पिक्चर देखने की हिम्मत नहीं है। 7 बार से बीजेपी के नेताओं ने सांसद बनकर केंद्र में प्रतिनिधित्व किया पर बिलासपुर को क्या मिला ? अभी पूजा का समय चल रहा था, कई ट्रेनें रद्द रही। केवल कोयला ढोने के लिए ट्रेनों का उपयोग किया जा रहा है।

'राहुल गांधी से कांपते हैं नरेंद्र मोदी'
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि बिलासपुर में एसईसीएल, रेलवे जोन है, लेकिन यहां के युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। आईआईटी, आईआईएम, एम्स नहीं हैं, क्योंकि यहां के सांसद मुद्दे नहीं उठा रहे। बिलासपुर से सबसे ज्यादा युवाओं का पलायन होता है, इसे क्यों ध्यान नहीं दिया जा रहा। मोदी जी से कुछ नहीं हो रहा, युवाओं को राहुल गांधी से उम्मीद है। नरेंद्र मोदी किसी से कांपते हैं, तो वो हैं राहुल गांधी।

ईवीएम पर बोलीं सुप्रिया
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि इस देश में हिंसा की कोई जगह नहीं है, हमने नक्सल हमले में अपने नेताओं को खोया है, भाजपा नेताओं ने रोड़ा अटकाया। वो हमारे ब्यान को तोड़ मरोड़कर पेश कर रही हैं। उन्हें शर्म आनी चाहिए।गलवान में 20 सैनिक शहीद हुए, मोदी जी को देश के लोगों से और सेना से माफी मांगनी चाहिए। चीन आज भी हमारी जमीन पर घुसा हुआ है, उस पर बात करनी चाहिए। ईवीएम के सवाल पर राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कहा कि मशीन में बिना हेराफेरी के चुनाव हों तो मोदी जी को झोला उठाकर जाना पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें