बिलासपुर में कांग्रेसी नेताओं की धमकी और मारपीट जैसे किसी ना किसी तरीके का वीडियो सामने आते ही रहता है मारपीट, धमकी जैसे मामलो मे कांग्रेसी नेता लगातार सुर्खियों मे रहते हैं।
बिलासपुर में एक मामला सामने आया जिसमें किसान से एक कांग्रेसी नेता ने दबंगई करते हुए उसे जमीन के मामले मे धमकी दे रहा है। कांग्रेसी नेता की धमकी से किसान सहित उनके परिवार के लोग दहशत में है। जिसका सोशल मिडिया मे एक विडियो वायरल हो रहा है। दरअसल बिलासपुर में कांग्रेसी नेताओं की धमकी और मारपीट जैसे किसी ना किसी तरीके का वीडियो सामने आते ही रहता है मारपीट, धमकी जैसे मामलो मे कांग्रेसी नेता लगातार सुर्खियों मे रहते हैं।
विज्ञापन
इसी तरह एक विडियो सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें जमीन संबंधित विवाद को लेकर बिलासपुर के युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष शेरू असलम के द्वारा मोपका क्षेत्र के किसान से दबंगई करते नजर आ रहा है और उसे धमकी देते हुए वायरल वीडियो में कह रहा है कि मेरी जमीन पर खंभा लगाने कैसे आ गए मैं जिला अध्यक्ष हूं तुम लोग कुछ नहीं बिगाड़ सकते।
बताया जा रहा है कि मोपका के रहने वाले किसान उमेंद्र राम की कृषि भूमि है। जहां पास के मेड को काटकर शेरू असलम और उसके साथियों ने समतल करा दिया है। दो अलग-अलग खसरे की जमीन को भी अपना होने का दावा कर रहा है। हालांकि खबर यह भी आ रही है कि दोनों पक्ष आपस में सुलाह कर लिया गया है।