फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से दरिंदगी: चाकू से गला रेता, निकाल ली आंख, फिर भी नहीं मरा तो सिर पर पत्थर पटक दिया; दो हिरासत में

Mon, 13 Feb 2023 07:22 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

एसपी संतोष सिंह ने बताया कि संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अभी तक हत्या का कारण सामने नहीं आ सका है। आशंका है कि जमीन के विवाद के चलते ही वारदात को अंजाम दिया गया हो। 
विज्ञापन
शराब भट्टी के पास मिला युवक का शव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई। हत्यारों ने युवक का चाकू से गला रेत दिया और उसकी आंख निकाल ली। इसके बाद पत्थर से सिर कुचलकर मार डाला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को युवक का शव शराब भट्टी के पास मिला है। मौके से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू और पत्थर बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो संदेहियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन

खून के निशान के आधार पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि शराब भट्टी के पास नहर के किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है। उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान हैं। इस पर एडिशन एसपी राहुल देव शर्मा सहित पुलिस फोर्स और डॉग स्क्वॉड की पहुंच गई। युवक के कपड़ों से मिले कागजात से उसकी शिनाख्त सरकंडा के मोपका निवासी अनीश सिंह ठाकुर (30) पुत्र नरेश सिंह ठाकुर के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि अनीश प्रॉपर्टी का काम करता था और दो लोगों के साथ कल निकला था। 
विज्ञापन

आसपास लोगों से पूछताछ के बाद पंचनामा तैयार करती पुलिस। - फोटो : संवाद
पुलिस की जांच में परिजनों ने बताया कि अनीश रविवार सुबह घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन फिर देर रात तक नहीं लौटा। पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक चाकू भी बरामद हुआ है। ऐसे में आशंका है कि इसी से युवक की हत्या की गई है। एसपी संतोष सिंह ने बताया कि संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अभी तक हत्या का कारण सामने नहीं आ सका है। आशंका है कि जमीन के विवाद के चलते ही वारदात को अंजाम दिया गया हो। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें