फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता छात्रा का तीन दिन बाद डैम में मिला शव: भाई को किया मैसेज- सबको छोड़कर जा रही हूं; नेट में हो गई थी फेल

Mon, 10 Apr 2023 05:52 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो लास्ट लोकेशन रतनपुर में मिली थी। खोजबीन के बाद परिजन और पुलिस पहले रतनपुर आए थे, लेकिन युवती का कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद रविवार को डैम में लाश मिली।
विज्ञापन
डैम से निकाला गया छात्रा का शव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लापता हुई कोचिंग छात्रा का शव खूंटाघाट डैम में तीन दिन बाद तैरता हुआ मिला है। लापता होने से पहले छात्रा ने अपने भाई को मोबाइल से मैसेज किया था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। इस बीच रविवार को उसका शव मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि छात्रा नेट में फेल हो जाने के बाद से ही काफी परेशान थी। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब नौ बजे खुटाघाट डैम पर एक लकड़ी का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव की शिनाख्त कराई। इससे पता चला कि शव बिलासपुर में रहकर कोचिंग कर रही छात्रा प्रीति भारद्वाज (23) का है। वह छह अप्रैल की शाम से लापता थी। इसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि प्रीति अकलतरा की रहने वाली थी। उसने छह अप्रैल को अपने भाई को मैसेज किया था कि सबको छोड़कर जा रही है। 

इसके बाद से ही प्रीति का मोबाइल बंद था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो लास्ट लोकेशन रतनपुर में मिली थी। खोजबीन के बाद परिजन और पुलिस पहले रतनपुर आए थे, लेकिन युवती का कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद रविवार को डैम में लाश मिली। फिलहाल युवती की मौत कैसे हुई, इसे लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं कहा जा रहा है कि नेट की परीक्षा में फेल होने के कारण प्रीति ने ऐसा कदम उठाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें