फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौज-मस्ती के लिए मारा वंदे भारत पर पत्थर: रायपुर के पास नागपुर-बिलासपुर ट्रेन का तोड़ा शीशा, नाबालिग पकड़ा गया

Sat, 11 Mar 2023 08:52 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

रेल प्रशासन की ओर से रेलवे लाइन के किनारे निवासरत लोगों को लगातार समझाकर काउंसलिंग की जा रही है। दक्षिण पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने नागरिकों और आमजनों से भी अपील है कि ट्रेनों में पत्थरबाजी की घटना से उसमें सवार यात्रियों को गंभीर चोट लग सकती है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सहयोग करें। 
विज्ञापन
Vande Bharat Express - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर वंदे भारत ट्रेन पर पत्थराव किया गया। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को पकड़ा है। पूछताछ मे उसने बताया कि सिर्फ मौज-मस्ती के लिए उसने ट्रेन पर पत्थर मारा था। इसके बाद पुलिस ने उसके माता-पिता को बुलाया और उनके सामने बयान दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को अभिरक्षा में भेज दिया है। आरोपी ने शुक्रवार को रायपुर में ट्रेन पर पत्थर फेंका था।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि, नागपुर- बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में तैनात रेलवे सुरक्षा बल को जानकारी मिली कि शुक्रवार को रायपुर-सरोना के बीच किसी ने पत्थर मारा है। यह पत्थर कोच संख्या सी-13 पर आकर लगा है। यह भी सूचना मिली कि पत्थर मारने वाला बालक काले रंग की पैंट और काले रंग की टी शर्ट पहने था। जिस पर सामने कुछ लिखा हुआ था। सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। 

घटनास्थल के आस-पास क्रिकेट खेल रहे बच्चों से जानकारी ली गई। सूचना, हुलिया और पहनावे के आधार पर पुलिस ने राजीव नगर घटनास्थल के पास से ही एक नाबालिग को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने ट्रेन पर पत्थर मारने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस उसके माता- पिता के साथ रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, रायपुर लेकर आई। वहां माता-पिता के सामने उसके बयान दर्ज किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें