फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट 25 वीं वर्षगांठ: कल भव्य सिल्वर जुबली समारोह का होगा आयोजन

Fri, 26 Sep 2025 05:43 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की 25 वीं वर्षगांठ (सिल्वर जुबली) के अवसर पर कल हाईकोर्ट परिसर में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की 25 वीं वर्षगांठ (सिल्वर जुबली) के अवसर पर कल हाईकोर्ट परिसर में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन


समारोह का शुभारंभ राज्यपाल महामहिम रेमन डेका द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्य कांत, जस्टिस जे के माहेश्वरी और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत नेशनल एंथम के साथ होगी और दीप प्रज्ज्वलन के बाद चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा स्वागत भाषण देंगे। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के तीनों जस्टिस स्पेशल एड्रेस करेंगे।

कार्यक्रम में केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने उद्बोधन देंगे। इसके बाद राज्यपाल रेमन डेका कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। अंत में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस संजय के अग्रवाल धन्यवाद ज्ञापित करेंगे और फिर नेशनल एंथम के साथ समारोह का समापन होगा। यह आयोजन हाईकोर्ट के 25 वर्षों की उपलब्धियों को याद करने और न्यायिक प्रतिष्ठान की प्रगति का जश्न मनाने का महत्वपूर्ण अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें