फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में गैंगवॉर: मेडी गैंग ने वसीम गैंग के लड़के को दौड़ा-दौड़ाकर मारा, धारदार हथियार से किया हमला

Sun, 07 May 2023 06:35 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें काव्य गढ़ेवाल निवासी कोनी, सिद्धार्थ शर्मा  निवासी राजेंद्र नगर सिविल लाइन, प्रिंस शर्मा निवासी कंस्ट्रक्शन कॉलोनी तारबाहर, आयुष मराठा कुदुदंड शामिल हैं।
विज्ञापन
युवक पर हमला करते सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शनिवार देर रात गैंगवॉर हो गई। पुराने बदमाश मेडी और वसीम खान के गैंग ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। हथियारों से लैस होकर आए मेडी गैंग के बदमाशों ने वसीम गैंग के लड़के को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर मारा। उस पर धारदार हथियार से हमला किया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामला तारबहार थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, वारदात शनिवर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच की है। पुराना बस स्टैंड पास होटल हेवंस पार्क के सामने बवाल हुआ है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो बदमाश वहां से भाग निकले। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमलावरों की पहचान भी कर ली गई है। हमला भास्कर वर्मा नाम के युवक पर किया गया। वह बुरी तरह से घायल है। उसे वसीम गैंग का आदमी बताया जा रहा है। आरोपियों ने भास्कर वर्मा की हत्या की प्लानिंग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भास्कर की गाड़ी खराब होने पर उसका दोस्त नवीन गोस्वामी अपनी मोपेड से हेवंस पार्क गली के सामने उसे लेने पहुंचा था। इसी दौरान दो कार और तीन बाइक पर 10-15 लोग पहुंचे। इनमें हिस्ट्रीशीटर रितेश निखारे उर्फ मेडी, सिद्धार्थ शर्मा उर्फ छोटू, साबिर उर्फ रानू खान, गोलू विदेशी, आदित्य प्रकाश दुबे, सोनू खान, प्रिंस शर्मा, काव्य गढ़वाल और अन्य शामिल थे। भास्कर को गालियां देते हुए पीटने लगे। वह जान बचाकर भागा तो सड़क पर दौड़ा लिया और धारदार हथियार से हमला कर दिया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें