फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का होली मिलन समारोह: फाग की धुन पर झूमे पूर्व मंत्री; कहा- साल के अंत में प्रदेश में होगी भगवामय होली

Sat, 11 Mar 2023 10:22 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

होली मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं से अमर अग्रवाल ने कहा कि मुख्य मंत्री भूपेश बघेल की आखिरी सरकारी होली है। इसके बाद तो जनता उन्हें घर बिठा देगी। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। कहा कि इस वर्ष के अंत में पूरे प्रदेश में भगवा मय होली खेली जाएगी। 
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने जमकर खेली होली। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शनिवार को वरिष्ठ पार्षद बंधु मौर्या के निवास मधुबन रोड दयालबंद पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फाग की धुन पर पूर्व मंत्री झूम उठे। इसमें पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल , पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पांडेय भी शामिल हुए। अमर अग्रवाल ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। कहा कि इस वर्ष के अंत में पूरे प्रदेश में भगवा मय होली खेली जाएगी। 

विज्ञापन


विज्ञापन


नागडा देख खुद रोक नहीं पाए पूर्व मंत्री
होली मिलन समारोह के अवसर पर फाग गीतों का आयोजन किया गया था। जिसमें नगाड़े की थाप सुनकर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल खुद को रोक नहीं पाए। खुद नगाड़ा बजाने बैठ गए। इसके साथ ही पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक उनके साथ फाग गीत में सुर साधने लगे। वैसे तो कार्यकर्ता अपने नेताओ को रंग लगाते हैं, लेकिन इस बार भाजपा नेताओ ने खोज-खोज कर हर एक कार्यकर्ता को रंग लगाकर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें