फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग की जनसुनवाई: सिम्स की महिला डॉक्टर बोली-डीन मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं; स्पेशल टीम करेगी जांच

Wed, 18 Jan 2023 08:35 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

किरणमयी नायक ने कहा कि, विपक्ष आयोग में आए तब पता चले कि किन महिलाओं और बालिकाओं के प्रताड़ना की बात कही जा रही है। उन्होंने बताया कि, पूरे 28 जिलों से आयोग ने डाटा कलेक्ट किया है। लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की सुनवाई में मौजूद लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित सिम्स की महिला डॉक्टर ने डीन के खिलाफ शिकायत की है। महिला आयोग को दी गई इस शिकायत में आरोप लगाया गया है कि डीन मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। साथ ही झूठी शिकायत देने और बार-बार नोटिस देने का भी आरोप है। इस पर आयोग ने दोनों पक्षों से 15 फरवरी तक दस्तावेज मांगे गए हैं। साथ ही रायपुर में स्पेशल टीम गठित कर जांच का भी निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


दरअसल, राज्य महिला आयोग बुधवार को बिलासपुर में सुनवाई कर रहा था। इस दौरान आयोग को 30 शिकायतों पर सुनवाई की और पांच को नस्तीबद्ध किया। खास बात यह है कि आयोग के सामने सबसे ज्यादा मामले डॉक्टरों और मेडिकल समस्या से संबंधित आए। एक मामला रेडियोलॉजिस्ट के खिलाफ भी आया। इसमें गलत सोनाग्राफी रिपोर्ट के चलते महिला की मौत की शिकायत की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने प्रदेश में महिला अपराधों को लेकर विपक्ष के आरोपों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, ढाई सालों में विपक्ष ने आज तक महिला आयोग में एक भी शिकायत नहीं की है। ना ही कोई भी आयोग के सामने ऐसी कोई महिला आई जिसके खिलाफ अन्याय और अत्याचार हुआ है। आयोग स्वत: संज्ञान लेकर पीड़ितों को न्याय दिलाने का प्रयास कर रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें