फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur Accident: बस ने बाइक सवार युवकों को मारी जोरदार टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल; अस्पताल में भर्ती

Thu, 13 Mar 2025 12:16 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर पथरिया मोड़ के पास बस ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Bilaspur Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर पथरिया मोड़ के पास बस ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्राम समडील नवापारा निवासी मुस्कान लश्कर उम्र 26 वर्ष अपने साथी हेमेंद्र मेहर पिता परदेसी मेहर उम्र 25 वर्ष के साथ बाइक पर बैठकर मुंगेली की ओर जा रहे थे तभी पथरिया मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही बस ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं, टक्कर जबरदस्त थी कि बाइक दो टुकड़ों में बंट गई। आसपास के लोगों की मदद से दोनों युवकों को गंभीर स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें