फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: 17 मार्च से हाईकोर्ट में नये रोस्टर के तहत सुनवाई, चीफ जस्टिस समेत सोलह सिंगल बेंच निर्धारित

Wed, 12 Mar 2025 05:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर में सोमवार 17 मार्च से हाईकोर्ट में नये रोस्टर के तहत सुनवाई होगी। हाईकोर्ट में अब 4 डिवीजन बेंच और 16 सिंगल बेंच अलग-अलग मामलों की सुनवाई होगी।
विज्ञापन
बिलासपुर हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर में सोमवार 17 मार्च से हाईकोर्ट में नये रोस्टर के तहत सुनवाई होगी। हाईकोर्ट में अब 4 डिवीजन बेंच और 16 सिंगल बेंच अलग-अलग मामलों की सुनवाई होगी। इस नए रोस्टर के अनुसार पहली डिवीजन बेंच में चीफ जस्टिस और जस्टिस रविन्द्र कुमार अग्रवाल सभी रिट मामले, पीआईएल, रिट अपील, क्रिमिनल रेफरेंस, हबियस कार्पस, 2020 की क्रिमिनल अपील, 2021 से क्रिमिनल अपील, रिट पिटीशन, अवमानना याचिका (क्रिमिनल) की सुनवाई करेंगे। 

विज्ञापन


दूसरी डीबी में जस्टिस संजय के अग्रवाल और जस्टिस संजय कुमार जायसवाल ऐसे सभी क्रिमिनल मैटर्स की सुनवाई करेंगे, जो किसी डीबी को नहीं दिए गए हैं। टेक्स मामले अपील के साथ भी इसी डीबी में सुने जायेंगे। तीसरी डीबी में जस्टिस संजय अग्रवाल और जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल की डिवीजन बेंच कमर्शियल मामलों, इक्विटल अपील और सेक्शन 378 और 419 बी एन एस एस के तहत अपील के आवेदनों पर सुनवाई करेगी। जस्टिस रजनी दुबे व जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की चौथी डीबी में सभी सिविल मामले, क्रिमिनल अपील 2019 से 2020 तक सभी रिट मामले और विशेष तौर पर भेजे गए मामलों पर सुनवाई होगी। इसके अलावा चीफ जस्टिस समेत कुल सोलह सिंगल बेंच भी निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें