फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: 'खुशियों का पासवर्ड' से जीवन में खुशहाली का मंत्र देंगी ब्रम्हकुमारी शिवानी, जानें पूरा कार्यक्रम

Mon, 17 Jul 2023 09:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

ब्रम्हकुमारी शिवानी 23 जुलाई रविवार को सुबह 10:00 बजे से बहतराई स्थित इंडोर स्टेडियम में 'खुशियों का पासवर्ड' नाम के इस कार्यक्रम में शामिल होंगी। लोगों के जीवन में खुशी कैसी लाई जाए, उनकी समस्याओं का समाधान कैसे किया जाए, इस तरह की तमाम चीजों की वे जानकारी देंगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम की जानकारी देंती ब्रम्हकुमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश-विदेश में ख्याति प्राप्त जीवन प्रबंधन विशेषज्ञ और अनुभवी वक्ता राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शिवानी का बिलासपुर आगमन में हो रहा है। वे प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बिलासपुर प्रमुख बीके मंजू के आमंत्रण पर यहां आ रही हैं। ब्रह्माकुमारी शिवानी को बिलासपुर बुलाकर उनके अनुभवों का लाभ यहां के परेशान लोगों को देने का प्रयास किया जा रहा है। उनके इस कार्यक्रम को 'खुशियों का पासवर्ड' नाम दिया गया है। कार्यक्रम को लेकर सोमवार को प्रेस क्लब बिलासपुर में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया गया कि 23 जुलाई रविवार को सुबह 10:00 बजे से बहतराई स्थित इंडोर स्टेडियम में 'खुशियों का पासवर्ड' नाम के इस कार्यक्रम में वे शामिल होंगी। लोगों के जीवन में खुशी कैसी लाई जाए, उनकी समस्याओं का समाधान कैसे किया जाए, इस तरह की तमाम चीजों की वे जानकारी देंगी। इसके पहले कार्यक्रम स्थल में एसपी के निजात अभियान की भी लोगों को जानकारी दी जाएगी। 

पत्रकारों से चर्चा करते हुए बीके मंजू ने बताया कि राज्य सत्ता, धर्म सत्ता, आध्यात्म सत्ता का इस दौरान संगम होगा। वक्ता शिवानी दीदी बिलासपुर शहर में करीब तीन घंटे रहेंगी और इस दौरान वे लोगों को तनाव से दूर रहने का मंत्र देकर वापस रायपुर लौटेंगी। कार्यक्रम में बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा सहित अन्य स्थानों से करीब 10,000 लोगों के आने की उम्मीद जताई है, जिन्हें पास का वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा 24 जुलाई से प्रतिदिन सात दिवसीय राजयोग मेडिटेशन अनुभूति शिविर खुशी हर पल का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 6:30 से 8:00 तक और शाम 6:30 से 8:00 तक राजकिशोर नगर, टिकरापारा में शिविर लगाया जाएगा। इस दौरान ब्रम्हकुमारी गायत्री और ब्रम्हकुमारी ईश्वरी भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें