फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: बीजेपी नेता धरमलाल कौशिक बोले- प्रदेश में बढ़ते क्राइम के पीछे कांग्रेस का हाथ, बनाया अशांति का टापू

Tue, 04 Feb 2025 04:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

कौशिक ने कहा कि, प्रदेश की जनता ने जिस तरह भ्रष्टाचारी सरकार को हटाने का काम विधानसभा और लोकसभा में किया, राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकार बनी।
विज्ञापन
धरमलाल कौशिक, नेता, बीजेपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और बीजेपी नेता धरमलाल कौशिक ने चुनावी दावों और आरोपों को लेकर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। इसके साथ ही कौशिक ने कांग्रेस सह प्रभारी विजय जांगिड़ के चुनाव की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाने पर भी पलटवार किया है। कौशिक ने कहा कि, प्रदेश की जनता ने जिस तरह भ्रष्टाचारी सरकार को हटाने का काम विधानसभा और लोकसभा में किया, राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकार बनी। एकबार फिर चाहे नगरीय निकाय हो या पंचायत चुनाव, भाजपा फिर से जीतकर आएगी और सरकार बनाएगी। आगे उन्होंने कहा कि, प्रदेश में क्राइम का ग्राफ बढ़ाने के पीछे कांग्रेस का हाथ है। सुंदर से छत्तीसगढ़ को कांग्रेस ने अशांति का टापू बना दिया। 

विज्ञापन


कोशिक ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद चाहे वह नक्सल क्षेत्र हो या दूसरे क्षेत्र सरकार ने विश्वास हासिल किया है। तत्काल कार्रवाई और गिरफ्तारियां हो रही है। भाजपा की सरकार आने के बाद लोगों को लग रहा है कि, हम सुधार की स्थिति में है। आगे कौशिक ने, चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाने पर कांग्रेस नेता विजय जांगिड़ को घेरते हुए कहा कि, जहां-जहां ईवीएम से कांग्रेस की सरकार बनी है, वहां- वहां इनको त्यागपत्र दे देना चाहिए और मांग करना चाहिए कि हमको इसपर भरोसा नहीं है, हम बेलेट पेपर पर चुनाव कराना चाहते हैं। 

बीजेपी नेता ने आगे कहा कि चुनाव हार जाते हैं तो ईवीएम पर ठीकरा कांग्रेस की आदत हो गई है। वाकई में विश्वास नहीं है तो उन्हें त्यागपत्र दे देना चाहिए। आज पूरा विश्व पेपर लेस की तरफ जा रहा है। केवल चुनाव नहीं बल्कि हितग्राहियों को जो राशि जा रहा है, वो भी आज पेपर लेस कर दिया गया है। आगे कौशिक ने, कांग्रेस के अंतर्कलह पर निशाना साधते हुए कहा कि, कार्यकर्ता अपने नेता पर लेनदेन का आरोप लगा रहे हैं, पुतला जला रहे हैं, इससे समझा जा सकता है, कांग्रेस कितनी विभाजित है, कांग्रेस में कितना अंतर्कलह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें