फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: पुलिस सहायता केंद्र पर चला नगर निगम का बुलडोजर, अफसर बोले- बस स्टॉप पर कब्जा ट्रैफिक में बाधक था

Wed, 15 Feb 2023 08:05 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर

सार

पुलिस सहायता केंद्र के साथ ही आसपास सड़क और फुटपाथ में खड़े ठेलों की भी जब्ती की कार्रवाई निगम के अतिक्रमण दस्ते ने की है। निगम अधिकारियों ने बताया कि, बीते दो माह में ही करीब 350 से ज्यादा अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
बिलासपुर नगर निगम ने पुलिस सहायता केंद्र ढहाया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर नगर निगम ने बुधवार को मंगला चौक स्थित पुलिस सहायता केंद्र को जमीनदोज कर दिया। जेसीबी लेकर पहुंचे अफसरों ने कुछ ही देर में पूरे केंद्र को ढहा दिया। बताया गया कि बस स्टॉप पर कब्जा कर पुलिस सहायता केंद्र का पक्का निर्माण किया गया था। यह यातायात व्यवस्था में बाधक बन रहा था। इसके चलते कार्रवाई की गई है। उसके आसपास सड़क और फुटपाथ में खड़े ठेलों को भी जब्त किया गया है। 

विज्ञापन


अतिक्रमण के खिलाफ निगम एक्टिव मोड में है। ऐसे में जहां- जहां सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, फुटपाथ व शासकीय जमीनों में अवैध कब्जा है, निगम वहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में लंबे समय से मंगला चौक में यातायात में बाधक बन रहे पुलिस सहायता केंद्र पर भी निगम के अतिक्रमण दस्ते ने बुलडोजर चला दिया। यहां बस स्टॉपेज में स्थाई तौर पर सेड, ग्रील, दरवाजा लगाकर पुलिस सहायता केंद्र का संचालन किया जा रहा था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें