फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: 15 लाख रुपये कीमत के गहने लेकर फरार बाइक सवार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 19 Jun 2024 05:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

सार

बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र के सराफा व्यापारी उठाईगीरी का शिकार हो गया। कारोबारी  बाइक की टंकी में थैला रखकर सफाई करने लगा। इस बीच अचानक बाइक सवार 2 युवक आए और बाइक की टंकी में रखा थैला लेकर भाग निकले। 
विज्ञापन
सीसीटीवी चेक करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र के सराफा व्यापारी उठाईगीरी का शिकार हो गया। कारोबारी अपनी दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान के सामने गंदगी थी जिसे देखकर वह बाइक की टंकी में थैला रखकर सफाई करने लगा। इस बीच अचानक बाइक सवार 2 युवक आए और बाइक की टंकी में रखा थैला लेकर भाग निकले। थैले में करीब 8 किलो चांदी और 80 ग्राम सोने के गहने तकरीबन 15 लाख की ज्वेलरी थी।

विज्ञापन


इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बदमाश युवक थैले लेकर भागते दिख रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के इमलीपारा में रहने वाले जवाहर प्रसाद सोनी सराफा व्यापारी हैं। सरकंडा के अशोक नगर में वो मां भवानी ज्वेलर्स बलौदा वाले के नाम से दुकान चलाते हैं। वे रोज दुकान बंद करते समय गहनों को थैले में रखकर घर ले जाता है और सुबह दुकान खोलने पर वह थैला साथ लेकर आते हैं।

रोज़ की तरह बुधवार को जवाहर अपनी बाइक से दुकान पहुंचा, तो दुकान के सामने गंदगी थी, जिसे देखकर वह थैले को बाइक की टंकी पर रख दिया, और पाइप लेकर पानी से सफाई करने लगा। तभी बाइक सवार बदमाश दो युवक आये और और गहनों से भरे थैले को लेकर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, वहीं शहर में आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें