छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लालखदान के पास बड़ा रेल हादसा हुआ है। हावड़ा रूट पर चल रही पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इसके वजह से साउथ ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे की कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लालखदान के पास बड़ा रेल हादसा हुआ है। हावड़ा रूट पर चल रही पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में छह की मौत और 12 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। इसके वजह से साउथ ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे की कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने प्रभावित ट्रेनों का पुनर्निर्धारित समय जारी किया है।
विज्ञापन
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार
ट्रेन नंबर 18517 कोरबा–विशाखापट्टनम एक्सप्रेस, जो आज 04 नवंबर 2025 को शाम 4:10 बजे कोरबा से रवाना होनी थी, अब 5 घंटे विलंब से रात्रि 9:30 बजे (21:30) प्रस्थान करेगी।
ट्रेन नंबर 18239 गेवरा रोड–नेताजी सुभाषचंद्र बोस एक्सप्रेस, जो शाम 6:13 बजे (18:13) चलनी थी, अब 3 घंटे 30 मिनट की देरी से रात्रि 9:43 बजे (21:43) रवाना होगी।
ट्रेन नंबर 18114 बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस, जो शाम 6:50 बजे (18:50) बिलासपुर से रवाना होनी थी, अब 3 घंटे देरी से रात्रि 9:50 बजे (21:50) चलेगी।