बिलासपुर में चिटफण्ड के फरार आरोपी डायरेक्टरों को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी 7 साल से फरार था इनके विरूद्ध पुरे भारत के अलग-अलग जगहों पर धोखाधड़ी के कई अपराध पंजीबद्ध है। इससे पहले आरोपियों के अन्य सार्थियों को पहले ही गिरफ्तार कल लिया गया है। इनके द्वारा करोड़ो निवेश कराया गया है ये आरोपी दिल्ली व पंजाब के रहने वाले हैं।
दरअसल थाना रतनपुर में सन 2018 मे खैरखुण्डी के प्रार्थी अनिल मधुकर ने लिखित शिकायत कर आवेदन दिथा था जिसपर अनियमित PACL बीमा वित्तीय कपंनी के द्वारा आम जनता/ ग्राहकों से 5 साल में रूपये दोगुना करने व अधिक ब्याज देने का प्रलोभन देकर लोगों से रकम निवेश कराया था। कुल 1449 निवेशको से जमा रकम 42,782,451 कराया गया और जमा रकम वापस नही किया गया है।प्रार्थी के शिकायत पर PACL बीमा वित्तीय कपंनी के डायरेक्टरों के विरूद्ध धोखाधड़ी करने की शिकायत पर रतनपुर थाने में अपराध पजीबद्ध किया गया।पुलिस विवेचना के दौरान अनियमित वित्तीय कपंनी PACL इंडिया लिमिटेड बीमा कंपनी के डायरेक्टर निर्मल सिंह भंगू निवासी मुक्तसर साहिब मुहाली पंजाब,डायरेक्टर त्रिलोचन सिंह उर्फ तरलोचन पिता साधु सिंह उर्फ सिद्धू व अन्य डायरेक्टर अनिल चौधरी लेधा, सिकंदर सिंह ढिल्लन, जोगींदर टायगर को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया हैं।वही अन्य फरार आरोपी कम्पनी के डायरेक्टरों की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी।
गुरमित सिंह व सुब्रतो भट्टाचार्य के जिला जेल में होने की सूचना पर आरोपियों को न्यायालय से अनुमति लेकर अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया इसपर आरोपी डायरेक्टरों ने अपने कथन में भारत के अलग-अलग क्षेत्र के लोगों से कपंनी में करोड़ो रूपये जमा होने की बात बताया है। इनके विरूद्ध धोखाधड़ी करने पाये जाने पर न्यायालय बिलासपुर में पेश किया गया है।