फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार ने तोड़ी उम्र की दीवार: 70 वर्षीय दादू राम ने 40 साल की महिला से रचाई शादी, चर्चा का विषय बना ये विवाह

Fri, 10 Oct 2025 04:26 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 70 वर्षीय दादू राम गंधर्व को मोहल्ले की 40 वर्षीय महिला से प्रेम हो गया। महिला ने भी उनके प्रेम को स्वीकार किया और दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला किया।
विज्ञापन
70 साल के बुजुर्ग ने 40 साल की महिला से रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक अजीबो-गरीब लेकिन दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां 70 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने ही मोहल्ले में रहने वाली 40 साल की महिला से विवाह रचाया। इस अनोखे विवाह का गवाह पूरा मोहल्ला बना और दोनों ने विधि-विधान के साथ सात फेरे लेकर एक-दूसरे को जीवनसाथी स्वीकार किया।

विज्ञापन


मामला सरकंडा क्षेत्र के चिंगराजपारा अटल आवास का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले 70 वर्षीय दादू राम गंधर्व को मोहल्ले की 40 वर्षीय महिला से प्रेम हो गया। महिला ने भी उनके प्रेम को स्वीकार किया और दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला किया।

इसके बाद मोहल्ले में स्थित भगवान शिव के मंदिर में विधिवत रूप से शादी संपन्न कराई गई। शादी में मोहल्ले के लोगों ने भी शिरकत की और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। इस अनोखे विवाह की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें