फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की मंजूरी: सीएम साय ने कहा- छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Fri, 06 Feb 2026 06:58 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

भारत सरकार के नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट को 3C-VFR से 3C ऑल वेदर ऑपरेशन (IFR) श्रेणी में अपग्रेड करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार के नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट को 3C-VFR से 3C ऑल वेदर ऑपरेशन (IFR) श्रेणी में अपग्रेड करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस फैसले को छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरगामी कदम बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि करार दिया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑल वेदर ऑपरेशन की अनुमति मिलने के बाद अब बिलासपुर एयरपोर्ट पर हर मौसम में विमान संचालन संभव हो सकेगा। इससे क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी और यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक हवाई सेवाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से बिलासपुर और आसपास के इलाकों में व्यापार, उद्योग और पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी। यह निर्णय औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर सृजित करने में भी अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू के प्रति प्रदेश की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और सहयोग से छत्तीसगढ़ में आधुनिक बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे राज्य विकास के नए आयाम छू रहा है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि बिलासपुर एयरपोर्ट को मिली यह उपलब्धि न केवल क्षेत्र बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक रूप से सशक्त बनाएगी और प्रदेश को राष्ट्रीय विमानन मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें