छत्तीसगढ़ में चिकित्सा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों (एमडी/एमएस) में प्रवेश वर्ष 2025 के लिए तृतीय चरण यानी मॉप-अप राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह जानकारी छत्तीसगढ़ शासन की राज्य काउंसलिंग समिति ने दी है।

विज्ञापन
राज्य काउंसलिंग समिति के अनुसार, संयुक्त प्रथम और द्वितीय चरण की काउंसलिंग के तहत 28 जनवरी 2026 को कुल 262 अभ्यर्थियों की सीट आवंटन सूची जारी की गई थी। इनमें से 225 अभ्यर्थियों ने प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
काउंसलिंग के बाद शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों की 75 सीटें और निजी चिकित्सा महाविद्यालयों की 155 सीटें रिक्त रह गई हैं। इन सभी रिक्त सीटों को भरने के लिए अब मॉप-अप राउंड आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
समिति ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई), नई दिल्ली द्वारा 13 जनवरी 2026 को जारी सूचना के अनुसार सभी श्रेणियों के लिए न्यूनतम अर्हताकारी परसेंटाइल में कमी की गई है। इसके चलते कई नए अभ्यर्थी अब पात्र हो गए हैं। ऐसे नए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन नवीन पंजीकरण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
वहीं, पहले से पंजीकृत पात्र अभ्यर्थियों के लिए तृतीय चरण (मॉप-अप राउंड) की ऑनलाइन संस्था चयन यानी चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 6 फरवरी 2026 से शुरू की जाएगी। राज्य काउंसलिंग समिति ने अभ्यर्थियों से समय-सीमा का ध्यान रखते हुए प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।