रायपुर में वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए गंज थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 80 हजार रुपये आंकी गई है।
रायपुर में वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए गंज थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 80 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पहली घटना 14 मार्च 2026 की है। झूलेलाल चौक स्थित एक दुकान के सामने खड़ी हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी हो गई थी। वहीं दूसरी घटना 26 मई 2026 को तेलघानी नाका चौक स्थित शराब दुकान के सामने हुई, जहां से एक अन्य स्प्लेंडर प्लस बाइक पार कर दी गई थी। दोनों मामलों में गंज थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिरों की मदद से संदिग्धों की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस को वाहन चोरी में शामिल आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले।
विज्ञापन
पुलिस ने संदेही पवन बाग को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने दोनों बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई दोनों हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिलें बरामद कर ली गईं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन बाग (28 वर्ष) निवासी बीएसयूपी कॉलोनी, कोटा क्षेत्र, रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।