फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur: सड़क हादसे में बाइक सवार बच्चे सहित दो की मौत, गुस्साए लोगों ने पलटी कार, आग लगाने का प्रयास

Mon, 14 Nov 2022 06:38 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर

सार

पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। वहीं चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी और उसने सामने से आ रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। पुलिस ने शव पोस्टामर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। 
विज्ञापन
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने कार पलट दी और आग लगाने का प्रयास किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सोमवार दोपहर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार कार के बाइक को टक्कर मारने के चलते हुआ। हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने कार को पलट दिया और उसमें आग लगाने की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस व अन्य लोगों ने किसी तरह से उन्हें समझाकर शांत कराया। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


अंबिकापुर-बिलासपुर हाईवे पर मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक, टपरकेला निवासी बदलू राम (45) अपने पड़ोसी माझी राम गोंड़ के 11 साल के बेटे संदीप सिंह के साथ लखनपुरी से रजपुरी की ओर जा रहा था। अभी वे दोपहर करीब 2.45 बजे अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम रजपुरी कला स्थित कस्तूरबा आश्रम के पास पहुंचे थे कि अंबिकापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। 

विज्ञापन


उपचार के दौरान बच्चे ने तोड़ा दम
हादसे में बदलू राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची डायल-112 की गाड़ी से ग्रामीणों ने संदीप को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार को पलट दिया और उसमें आग लगाने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


बेटी से मिलकर लौट रहा था बदलू राम
बदलू राम सोमवार को कस्तूरबा गांधी आश्रम में रहने वाली अपनी बेटी से मिलने और जाति-निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कागजात जमा करने गया था। उसके साथ संदीप भी घूमने जाने के नाम पर परिजनों की अनुमति से चला गया था। पुत्री से मिलने और लखनपुर में बिजली बिल जमा कर लौटने के दौरान हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें