फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: रायगढ़ में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; काम करने जा रहे थे दोनों

Mon, 28 Apr 2025 01:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
थाना खरसिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरसिया थाना क्षेत्र में बाम्हनपाली चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ललित कुमार दिवाकर (25) निवासी मुडपार और उत्तरा कुमार आगरे निवासी दर्रामुड़ा जिंदल सीमेंट प्लांट, किरोड़ीमल नगर में काम करने जा रहे थे। दोनों मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 13 AL 4063) पर सवार होकर दर्रामुड़ा-बाराद्वार मार्ग से किरोड़ीमल जा रहे थे। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे बाम्हनपाली चौक के पास ट्रक (क्रमांक CG 12 S 3115) ने लापरवाही से टक्कर मार दी।

हादसे में ललित कुमार ट्रक के पहियों के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। उत्तरा कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे डायल 112 की टीम ने खरसिया सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। ललित के रिश्तेदार खगेश कुमार कुर्रे की शिकायत पर खरसिया पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125(ए), 106(1) और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 183(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ट्रैक्टर से गिरकर चालक की मौत
तमनार थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर से गिरकर चालक की मौत हो गई। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।  संजय राठिया ने सूचना देते हुए बताया कि उसका चचेरा भाई प्रेमलाल राठिया (30) निवासी देवगांव ट्रैक्टर चलाने का काम करता है। 26 अप्रैल को प्रेमलाल गांव के दो लोग राजेश और महेत्तर यादव के लेकर ढलाई करने के लिए ढोलनारा गया हुआ था, जहां से शाम करीब सात बजे ढलाई करके वे लोग वापस गांव पहुंचे और फिर राजेश और महेत्तर को उतारकर प्रेमलाल ट्रैक्टर वाहन क्रमांक सीजी 13 एटी 0964  लेकर गांव के बैखर तालाब की तरफ जा रहा था। 

संजय राठिया ने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे के आसपास रास्ते में तालाब के पार में प्रेमलाल अपने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे नीचे गिरने से प्रेमलाल राठिया के सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें