फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir: डीजल टैंकर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Fri, 28 Oct 2022 05:12 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर

सार

हादसा जांजगीर जिले के पंतोरा चौकी क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि बाइक सवार शख्स को डीजल टैंकर ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर जिले के पंतोरा चौकी क्षेत्र में सड़क हादसे में एसईसीएल कर्मी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब वह बाइक पर सवार होकर बांकी मोंगरा ढेलवाडीह खदान में काम करने के लिए  जा रहा था। इसी दौरान डीजल टैंकर वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान हरिराम रजवाड़े के रूप में हुई है। आक्रोशित लोगों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया और करीब दो घंटे तक लोगों ने वहां प्रदर्शन किया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें