फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जिहाद: बाइक मैकेनिक ने दो बच्चों की मां को बहला-फुसलाकर किया निकाह, स्थानीय लोगों में आक्रोश; की ये मांग

Fri, 02 May 2025 02:50 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

घटना के बाद गौरेला नगर में व्यापक आक्रोश फैल गया। विरोध में स्थानीय लोगों ने स्वेच्छा से नगर बंद का आह्वान किया, जिसके तहत सभी दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। इसके साथ ही हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने पूरे नगर में रैली निकालकर नारेबाजी की 
विज्ञापन
स्थानीय लोगों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला नगर पालिका क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका के साथ विशेष समुदाय के युवक ने निकाह किया है। शिक्षिका पहले शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे हैं। वहीं, युवक भी शादीशुदा है और वह एक मोटरसाइकिल मकैनिक है और गैरेज चलाता है। आरोप है कि युवक ने महिला को बहला-फुसलाकर यह कदम उठाया।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों में आक्रोश
घटना के बाद गौरेला नगर में व्यापक आक्रोश फैल गया। विरोध में स्थानीय लोगों ने स्वेच्छा से नगर बंद का आह्वान किया, जिसके तहत सभी दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। इसके साथ ही हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने पूरे नगर में रैली निकालकर नारेबाजी की और प्रशासन से मामले की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

हिंदू संगठनों की मांग
हिंदू संगठनों ने प्रशासन पर दबाव बनाते हुए दावा किया कि धर्म विशेष के लोग जानबूझकर इस तरह के कृत्य कर रहे हैं। संगठनों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की सूक्ष्म जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भी विरोध
घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाएं दीं और इस मामले को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इसने नगर बंद और विरोध प्रदर्शन को और बल दिया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से ही सतर्क था। विरोध प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू करने और उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

आगे की कार्रवाई
प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। स्थानीय लोग और हिंदू संगठन इस मामले पर कड़ी नजर रखे हुए हैं और चाहते हैं कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें