नेलगुंडा घाट पर सोमवार शाम डोंगी पलटने से बेलनार गांव की दो बच्चियां डूब गईं। मंगलवार को भी उनकी तलाश जारी रही। हादसे के दौरान अन्य ग्रामीण जैसे-तैसे तैरकर किनारे पहुंच गए थे।
बीजापुर जिले में अनवरत हो रही बारिश से बांगापाल थाना के पास बड़ा नाला उफान पर है और नेशनल हाइवे-63 पर पानी बहने लगा है। इसके चलते बीजापुर-जगदलपुर मार्ग बंद हो गया। दर्जनों वाहन दोनों ओर फंसे रहे और बीजापुर का संपर्क संभाग मुख्यालय से कट गया। खबर लिखे जाने तक नाला में पानी बढ़ रहा था। जिसके चलते रास्ता नहीं खुल सका था।
विज्ञापन
डोंगी हादसे में लापता बच्चियां
नेलगुंडा घाट पर सोमवार शाम डोंगी पलटने से बेलनार गांव की दो बच्चियां डूब गईं। मंगलवार को भी उनकी तलाश जारी रही। हादसे के दौरान अन्य ग्रामीण जैसे-तैसे तैरकर किनारे पहुंच गए थे। नगरसेना और प्रशासन की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।
तीज पर सूने रहे बाजार
भारी बारिश का असर त्योहारों पर भी पड़ा। हरितालिका तीज और गणेश चतुर्थी के मद्देनजर जिले के बाजारों में रौनक दिखनी चाहिए थी, लेकिन लगातार बारिश से दुकानें सूनी पड़ी रहीं। कारोबार प्रभावित होने से दुकानदार भी मायूस नजर आए।