फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर: अन्ड्री में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर ग्रामीणों की आपत्तियां दूर, तीन दिसंबर को होगा सर्वे

Tue, 02 Dec 2025 05:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में बाधा उत्पन्न होने के बाद सोमवार को जिला प्रशासन की टीम ग्राम अन्ड्री पहुँची।
विज्ञापन
तीन दिसंबर को होगा सर्वे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में बाधा उत्पन्न होने के बाद सोमवार को जिला प्रशासन की टीम ग्राम अन्ड्री पहुँची। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व अन्ड्री के ग्रामीणों ने बीएलओ एवं सर्वे टीम को गाँव में सर्वे करने से रोक दिया था। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संबित मिश्रा के निर्देश पर जनपद पंचायत बीजापुर के सीईओ पी.आर. साहू के नेतृत्व में गंगालूर तहसीलदार बी.के. डहरिया, जनपद सदस्य हिमांशु गायता, पीड़िया के सरपंच सन्नू अवलम, मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, गमपुर–पीड़िया के सचिव तथा रोजगार सहायक सहित टीम अन्ड्री पहुँची। पीड़िया कैंप से लगभग 7–8 किलोमीटर की कठिन दूरी टीम ने मोटरसाइकिल से तय की।

विज्ञापन


टीम के समझाइश के बाद ग्रामीण सरपंच पारा में एकत्र हुए। इस दौरान जनपद सीईओ ने ग्रामीणों को सभी शासकीय योजनाओं एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। सरपंच पीड़िया ने पूरी चर्चा का गोंडी भाषा में अनुवाद कर ग्रामीणों को समझाया। लगभग लंबी वार्ता के बाद ग्रामीणों ने सर्वे कार्य के लिए सहमति प्रदान की। ग्रामीणों की मांग पर प्रशासन ने 3 दिसंबर को बीएलओ, सचिव और पटवारी की उपस्थिति में अन्ड्री में ही सर्वे कराने का आश्वासन दिया। प्रशासन की इस पहल से अन्ड्री में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य अब सुचारू रूप से आगे बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें