फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: नक्सलियों के लगाये आईईडी की चपेट में आने से ग्रामीण घायल, तर्रेम क्षेत्र के तोयानाला के पास हुई घटना

Sun, 02 Jun 2024 01:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में नक्सलियों के द्वारा लगाई गई आईईडी की चपेट में आने से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया है। जख्मी हालत में ग्रामीण को चिन्नागेलूर कैम्प में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में नक्सलियों के द्वारा लगाई गई आईईडी की चपेट में आने से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया है। जख्मी हालत में ग्रामीण को चिन्नागेलूर कैम्प में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

विज्ञापन

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तर्रेंम थाना क्षेत्र में छुटवाई स्कूलपारा में रहने वाला युवक माड़वी नंदा पिता भीमा माड़वी उम्र 22 रविवार की सुबह अपने निजी ट्रेक्टर से काम के लिए तर्रेंम की ओर जा रहा था। इस दौरान छुटवाई व गुंडम के बीच तोयानाला के पास उसने ट्रेक्टर रोक कर शौच के लिए सड़क किनारे गया, जहां नक्सलियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से ग्रामीण युवक नंदा का दाहिना पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया। वहीं युवक के बाएं पैर में भी चोट आई है। 

 

चिन्नागेलूर कैम्प में जवानों को सूचना मिलने के बाद घायल ग्रामीण को कैम्प लाकर प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रवाना किया गया। पुलिस ने बताया कि तोयानाला के पास सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, जहां जवानों के द्वारा सुरक्षा प्रदान की जा रही है। नक्सलियों के द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आईईडी लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें