फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान घायल, बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर

Wed, 02 Apr 2025 06:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के दो जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जवान घायल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के दो जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र इलाके में सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर मिली है। इस मुठभेड़ में एसटीएफ के जवान संत कुमार कोमरा को दाहिने हाथ मे व बस्तर फाइटर के जवान महेश गटपल्ली को पैर में चोट आई है। दोनों जवानों को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया है। बताया गया है कि सुरक्षा बल के जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत इलाके में सर्चिंग अभियान पर निकले थे। उसी वक्त यह मुठभेड़ हुई।

विज्ञापन


सुरक्षा बलों को गंगालूर थाना क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधि की सूचना मिली थी। इसके बाद जवानों की एक टीम सर्च ऑपरेशन के लिए निकली। इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों ओर से गोलाबारी हुई। इस मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए। हालांकि, नक्सलियों को भी नुकसान पहुंचने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

छत्तीसगढ़ के गंगालूर थाना क्षेत्र में माओवाद विरोधी अभियान के दौरान एसटीएफ के आरक्षक संत कुमार कोमरे के दाहिने हाथ में मामूली चोट आई है। बस्तर सेनानी आर महेश गटपल्ली के पैर में मामूली चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल जवानों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रायपुर भेजा गया है। क्षेत्र में सघन गश्त व सर्चिंग जारी है। बीजापुर पुलिस ने ऐसी जानकारी दी है।
विज्ञापन




इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा
मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है और नक्सलियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें