फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: हत्या और अपहरण में शामिल रहे दो नक्सली गिरफ्तार, दोनों को न्यायालय में किया गया पेश

Mon, 27 May 2024 01:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

बीजापुर में डीआरजी और गंगालुर थाना की संयुक्त पार्टी ने मेटापाल के जंगल से हत्या और अपहरण जैसी घटनाओं में शामिल रहे दो जन मिलिशिया सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में डीआरजी और गंगालुर थाना की संयुक्त पार्टी ने मेटापाल के जंगल से हत्या और अपहरण जैसी घटनाओं में शामिल रहे दो जन मिलिशिया सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नक्सल विरोधी अभियान के तहत बीजापुर डीआरजी व गंगालुर थाना की संयुक्त पार्टी मेटापाल की ओर निकली थी। इस दौरान मेटापाल से दो जन मिलिशिया सदस्यों कमलू पुनेम पिता रघु पुनेम उम्र 30 निवासी पुसनार व गोपाल पुनेम पिता कोसा उर्फ गल्ला उम्र 35 निवासी सावनार गंगालुर थाना को पकड़ा गया।


पकड़े गये नक्सलियों में कमलू पुनेम 8 फरवरी 2014 को पुसनार के ग्रामीण का अपहरण व हत्या की घटना में तथा गोपाल पुनेम 12 फरवरी 2012 में गंगालुर मंझारपारा कच्ची रोड पर पुलिस पार्टी को क्षति पहुंचाने के लिए आईईडी प्लांट करने की घटना में शामिल था। पकड़े गये नक्सलियों के खिलाफ गंगालुर थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्ययालय में पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें