बीजापुर के पामेड़ और आवापल्ली क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने माओवादियों के दो डम्प बरामद किए। कोरागुट्टा जंगल से ड्रोन, लैपटॉप और संचार उपकरण, जबकि पेद्दापुन्नुर से AK-47, कारतूस, टिफिन बम और विस्फोटक सामग्री जब्त की गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बीजापुर जिले में माओवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सुरक्षा बलों को दो अलग-अलग स्थानों पर माओवादी डम्प मिले हैं। इन डम्पों से भारी मात्रा में हथियार, उपकरण और विस्फोटक सामग्री जब्त की गई है।
विज्ञापन
पहली कार्रवाई थाना पामेड़ क्षेत्र के कोरागुट्टा जंगल में हुई। यह कार्रवाई जिला बल और कोबरा 208 की संयुक्त टीम ने की। दूसरी कार्रवाई आवापल्ली क्षेत्र के पेद्दापुन्नुर जंगल में की गई। इसमें जिला बल और केरिपु 62/ई कंपनी शामिल थी। पुलिस के अनुसार, कोरागुट्टा के जंगल में सर्च अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा छिपाए गए उपकरण मिले। इन उपकरणों में संचार और इलेक्ट्रॉनिक सामग्री का बड़ा जखीरा शामिल था। पुलिस का मानना है कि माओवादी इनका उपयोग अपनी संचार व्यवस्था और तकनीकी गतिविधियों में करते थे। बरामद सामग्री को जब्त कर पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
कोरागुट्टा जंगल से बरामदगी
कोरागुट्टा जंगल से 14 वीएचएफ सेट और एक यूएचएफ सेट मिले हैं। एक DJI Mavic 2 Enterprise ड्रोन भी बरामद हुआ है। इसके साथ ही सैमसंग लैपटॉप और असेंबल्ड पीसीबी बॉक्स भी जब्त किए गए। सोल्डरिंग स्टेशन, आठ एंटीना, बैटरियां और एफएम रिसीवर भी मिले। मोनोक्युलर पीएनवी साइट और आईईडी सर्किट निर्माण सामग्री भी बरामद हुई।
विज्ञापन
पेद्दापुन्नुर जंगल से हथियार
आवापल्ली क्षेत्र के पेद्दापुन्नुर जंगल से दूसरा डम्प मिला। इसमें दो भरमार बंदूकें और एके-47 राइफल शामिल थीं। एसएलआर और इंसास से संबंधित जिंदा राउंड भी बरामद हुए। 12 बोर के कारतूस, टिफिन बम और इलेक्ट्रिक वायर भी जब्त किए गए। बीजापुर पुलिस ने नागरिकों से संदिग्ध वस्तु की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या सुरक्षा कैंप को देने की अपील की है। साथ ही उनसे ऐसी वस्तुओं से सुरक्षित दूरी बनाए रखने को कहा है।