फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, 30 सरपंच, 1683 पंच और एक जनपद सदस्य हुए निर्विरोध

Sat, 08 Feb 2025 10:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नाम वापसी के बाद जिला पंचायत सदस्य से लेकर पंच तक के पदों की स्थिति साफ हो गई है। 30 सरपंचों सहित 1683 पंच निर्विरोध चुने गए हैं।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बारेगुड़ा से निर्विरोध सरपंच चुनी गईं शांति वेंकटम्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नाम वापसी के बाद जिला पंचायत सदस्य से लेकर पंच तक के पदों की स्थिति साफ हो गई है। 30 सरपंचों सहित 1683 पंच निर्विरोध चुने गए हैं। वहीं एक जनपद सदस्य भी निर्विरोध हुए हैं। निर्वाचन शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत सदस्य के सभी दस सीटों पर चुनाव होगा। 

विज्ञापन


इन दस सीटों पर निर्विरोध की स्थिति नहीं बनने से सभी दस सीटों पर चुनाव होंगे। वहीं जनपद पंचायत सदस्य के लिए तर्रेम सीट से निर्विरोध सदस्य चुना गया। अब जिले की 45 जनपद पंचायत सदस्यों के बीच मुकाबला होगा। वहीं जिले के कुल 170 सरपंच पद पर 30 सरपंच निर्विरोध चुने गए हैं। इसी तरह पंचों के 2174 पदों में 1683 पंच निर्विरोध हुए है। पंचायत चुनाव को लेकर बीजापुर में भाजपा कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जमकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। सबसे रोचक मुकाबला जिला पंचायत सदस्यों के उम्मीदवारों के बीच होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें