बीजापुर में नेशनल पार्क एरिया के बंदेपारा में हुई मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों कि शिनाख्त हुई हैं।हार्डकोर नक्सली रैनु हेमला सहित पाँच नक्सलियों पर लाखों का इनाम घोषित है। मुठभेड़ में मारे गयें नक्सलियों की शिनाख्तगी पश्चिम बस्तर डिवीजन नेशनल पार्क एरिया कमेटी डीवीसीएम प्लाटून नम्बर दो कमाण्डर रैनु हेमला, मद्देड एरिया कमेटी प्लाटून नंबर 11 पीपीसीएम ज्योति ताती, मिलिशया प्लाटून कमांडर रमेश एचाम, मिलिशिया प्लाटून सदस्य रमेश मिच्चा के रूप में हुई हैं। मारे गयें नक्सलियों में 15 लाख के इनामी हार्डकोर माओवादी शामिल थे।
घटना स्थल से एक नग एलएलआर, एक नग 12 बोर, दो नग सिंगल शॉट एक नग बीजीएल लांचार, एक नग गण सहित भारी मात्रा कारतुस में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य, दवाईया, माओवादी वर्दी एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामान बरामद हुई हैं। बता दे कि शनिवार को डीआरजी बल थाना मद्देड के नेशनल पार्क एरिया कमेटी बंदेपारा-कोरंजेड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी सुबह 8 बाजे बंदेपारा-कोरंजेड़ के बीच पुलिस नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई यह मुठभेड़ शाम 4 बजे तक रूक-रूक कर चलती रही।
बरामद हथियार व नक्सल अन्य सामग्री का विवरण
एक नग एसएलआर, तीन मैग्जीन 52 राउण्ड, एक नग 12 बोर, 14 राउण्ड, एक नग बीजीएल लांचर, आठ सेल, एक नग 315 रायफल, 15 राउण्ड, एक नग .22 रायफल, एक नग भरमार बंदूक, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य, दैनिक उपयोगी सामान बरामद।