फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: पुलिस को देखकर भाग रहे तीन नक्सली गिरफ्तार, वहीं मुठभेड़ में ढेर हुए पांचों माओवादियों की हुई पहचान

Mon, 13 Jan 2025 07:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में पुलिस को देखकर भाग रहे तीन नक्सिलयों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से प्रतिबंधित विस्फोटक और प्रचार प्रसार का समान भी बरामद हुआ है। वहीं बीजापुर में नेशनल पार्क एरिया के बंदेपारा में  हुई मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों कि शिनाख्त पुलिस ने कर ली है। 
 
विज्ञापन
तीन नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में पुलिस को देखकर भाग रहे  तीन नक्सिलयों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से प्रतिबंधित विस्फोटक और प्रचार प्रसार का समान भी बरामद हुआ है। तर्रेम और बुढ़गीचेरू के बीच जंगल में पुलिस पार्टी को देखकर तीन संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास कर रहे थे, शक होने पर हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन


तर्रेम थाना पुलिस, कोबरा 210 और केरिपु 153 की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर तर्रेम से बुढ़गीचेरू की ओर निकली थी, इस दौरान संयुक्त कार्रवाई में घेराबंदी कर माओवादी को पकड़ा गया।

बीजापुर न्यायालय में किया पेश
पकड़े गये माओवादी राजू पुनेम (26), माड़वी भीमा (26), उईका शंभू (38) की तलाशी में 1 नग 5 किलोग्राम टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, बिजली का तार, बैटरी और भाकपा माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की समाग्री बरामद की गई है। उनके पास प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री का कोई दस्तावेज नही मिला। तीनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बरामद सामग्री को कब्जे में लिया गया और न्यायिक रिमांड पर बीजापुर न्यायालय में पेश किया गया है।

विज्ञापन

मुठभेड़ में ढेर नक्सलियों की हुई पहचान

बीजापुर  में नेशनल पार्क एरिया के बंदेपारा में  हुई मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों कि शिनाख्त हुई हैं।हार्डकोर नक्सली रैनु हेमला सहित पाँच नक्सलियों पर लाखों का इनाम घोषित है। मुठभेड़ में मारे गयें नक्सलियों की शिनाख्तगी पश्चिम बस्तर डिवीजन नेशनल पार्क एरिया कमेटी डीवीसीएम प्लाटून नम्बर दो कमाण्डर रैनु हेमला, मद्देड एरिया कमेटी प्लाटून नंबर 11 पीपीसीएम  ज्योति ताती, मिलिशया प्लाटून कमांडर रमेश एचाम, मिलिशिया प्लाटून सदस्य रमेश मिच्चा के रूप में हुई हैं। मारे गयें नक्सलियों में 15 लाख के इनामी हार्डकोर माओवादी शामिल थे। 



 

घटना स्थल से एक नग एलएलआर, एक नग 12 बोर, दो नग सिंगल शॉट एक नग बीजीएल लांचार, एक नग  गण सहित भारी मात्रा कारतुस में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य, दवाईया, माओवादी वर्दी एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामान बरामद हुई हैं। बता दे कि शनिवार को डीआरजी बल थाना मद्देड के नेशनल पार्क एरिया कमेटी  बंदेपारा-कोरंजेड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी सुबह 8 बाजे बंदेपारा-कोरंजेड़ के बीच पुलिस नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई यह मुठभेड़ शाम 4 बजे तक रूक-रूक कर चलती रही।

साल कि शुरुआत में 13 नक्सली ढेर
2025 कि शुरुआत में अब तक 13 नक्सली मारे गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज पी. सुन्दरराज नें बताया कि  वर्ष 2024 में नक्सल विरोधी अभियान में प्राप्त बढ़त को आगे बरकरार रखते हुए वर्ष 2025 में भी बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप विगत दिनों में 13 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। नक्सलियों के तमाम साजिश एवं कायराना हरकतों के बावजूद भी सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है।

 

 मुठभेड़ में मारे गये नक्सलियों का नाम व पद
01.    रैनु हेमला(DVCM, प्लाटून नम्बर दो कमाण्डर)  उम्र 30 वर्ष निवासी सावनार थाना गंगालूर जिला बीजापुर,  
ईनामी 8 लाख।
02.    ज्योति ताती, मद्देड़ एरिया कमेटी, प्लाटून नम्बर 11 PPCM , निवासी तोड़का थाना गंगालूर जिला बीजापुर 
ईनाम 5 लाख रूपये 
03.    रमेश एचाम (मिलिशिया प्लाटून कमाण्डर) नेशनल पार्क एरिया कमेटी, उम्र 28 वर्ष, निवासी बंदेपारा थाना मद्देड, जिला बीजापुर, 
ईनाम 1 लाख रूपये 
04.    रमेश मिच्चा (मिलिशिया प्लाटून सदस्य) नेशनल पार्क एरिया कमेटी पिता नीला उम्र 22 वर्ष निवासी बंदेपारा थाना मद्देड़ जिला बीजापुर 
ईनाम – पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज दंतेवाड़  की ओर से 20 हजार का ईनाम उद्घोषित   
05.    अज्ञात वर्दीधारी  महिला माओवादी शिनाख्तगी शेष है।

 
विज्ञापन

बरामद हथियार व नक्सल अन्य सामग्री का विवरण
एक नग एसएलआर, तीन मैग्जीन 52 राउण्ड, एक नग 12 बोर, 14 राउण्ड, एक नग बीजीएल लांचर, आठ सेल, एक नग 315 रायफल, 15 राउण्ड, एक नग .22 रायफल, एक नग भरमार बंदूक, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य, दैनिक उपयोगी सामान बरामद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें