फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: कर्रेगुट्टा की पहाड़ी में चार दिन पहले मारी गईं तीन महिला नक्सलियों की हुई शिनाख्त, 24 लाख का था इनाम

Mon, 28 Apr 2025 09:29 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

नक्सल संगठन के केंद्रीय प्रवक्ता अभय ने पत्र जारी कर बिना शर्त छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा व अन्य राज्यों में ऑपरेशन रोक कर शांतिवार्ता करने की मांग रखी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र के कर्रेगुट्टा में 22 अप्रैल से जारी मुठभेड़ में बीते 24 अप्रैल को मारी गईं तीन महिला नक्सलियों की शिनाख्त कर ली गई है। उन पर 24 लाख का इनाम घोषित है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कर्रेगुट्टा की पहाड़ी में 24 अप्रैल को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने जिन तीन महिला नक्सलियों को मार गिराया था, उनकी शिनाख्त 8 लाख की इनामी पीएलजीए बटालियन नंबर-एक की सदस्य हुंगी, आठ लाख की इनामी पीएलजीए बटालियन नंबर-एक सदस्य सिन्टू और आठ लाख की इनामी पीएलजीए बटालियन नंबर-एक की सदस्य शांती के रूप में हुई है। इधर, आज एक बार फिर नक्सलियों ने शांतिवार्ता के पत्र जारी किए हैं।

नक्सल संगठन के केंद्रीय प्रवक्ता अभय ने पत्र जारी कर बिना शर्त छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा व अन्य राज्यों में ऑपरेशन रोक कर शांतिवार्ता करने की मांग रखी है। नक्सलियों ने पिछले एक सप्ताह के अंदर यह दूसरी बार शांतिवार्ता के लिए पत्र जारी किया है। इस पत्र में नक्सलियों ने कर्रेगुट्टा मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की बात भी स्वीकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें