फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर: दो अलग-अलग जगहों पर तेंदुए का हमला, दो ग्रामीण घायल, उपचार जारी

Sun, 19 Apr 2026 08:00 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क,बीजापुर

सार

बीजापुर में दो अलग अलग जगहों पर आज तेंदुए के हमले में  दो ग्रामीण घायल हो गए है। घायलों का इलाज कुटरू अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
बीजापुर न्यूज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में दो अलग अलग जगहों पर आज तेंदुए के हमले में दो ग्रामीण घायल हो गए है। घायलों का इलाज कुटरू अस्पताल में चल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पहला मामला घटना इदवाड़ा का है, जहां सुबह करीब 4 बजे लक्ष्मण वेको पर तेंदुए ने हमला कर दिया।

विज्ञापन


वे किसी काम से घर से बाहर निकले थे, तभी अचानक तेंदुआ उन पर झपट पड़ा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम डोडूम में तेंदुआ ने महुआ बीनने जंगल गए ग्रामीण शंकर पोयम पर भी हमला कर दिया। इस हमले में वे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। लगातार दो घटनाओं के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया। इधरघटना के बाद ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें