फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजापुर: अन्नापुर के जंगलों में माओवादियों का विस्फोटक डम्प बरामद, सुरक्षाबलों ने किया नष्ट

Fri, 17 Apr 2026 08:57 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के अन्नापुर के जंगलों में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। डीआरजी एवं बीडीएस की संयुक्त टीम द्वारा चलाए जा रहे एरिया डॉमिनेशन एवं डी-माइनिंग अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।
विज्ञापन
बीजापुर न्यूज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के अन्नापुर के जंगलों में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। डीआरजी एवं बीडीएस की संयुक्त टीम द्वारा चलाए जा रहे एरिया डॉमिनेशन एवं डी-माइनिंग अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरसेगढ़ थाना के पील्लूर अन्नाराम मार्ग की ओर अभियान के दौरान विश्वसनीय सूचना के आधार पर अन्नापुर के जंगल में सर्चिंग की गई। इस दौरान सुरक्षा बलों ने जमीन के अंदर एक सफेद प्लास्टिक पानी की टंकी में छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री को खोज निकाला। बरामद सामग्री में लगभग 50 किलोग्राम गंधक, 2 बोरी (करीब 100 किलोग्राम) यूरिया एवं 10 किलोग्राम गन पाउडर शामिल है, जिसका उपयोग माओवादी घटनाओं में किया जा सकता था।

सुरक्षा बलों ने पूरी सतर्कता एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही उक्त विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्चिंग, एरिया डॉमिनेशन एवं डी-माइनिंग अभियान जारी है, जिससे इलाके में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जंगल या आसपास कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी थाना या सुरक्षा कैंप को इसकी सूचना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें