फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur : बासागुड़ा पोटाकेबिन में पढ़ने वाले छात्र की मौत, दूसरी कक्षा में पढ़ता था मड़कम देवा

Wed, 21 Aug 2024 04:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के बासागुड़ा में स्थित बालक आवासीय विद्यालय बासागुड़ा में अध्यनरत एक छात्र की मौत हो गई है। हालांकि छात्र की मौत कैसे और किस बीमारी से हुई यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
पोटाकेबिन में पढ़ने वाले छात्र की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के बासागुड़ा में स्थित बालक आवासीय विद्यालय बासागुड़ा में अध्यनरत एक छात्र की मौत हो गई है। हालांकि छात्र की मौत कैसे और किस बीमारी से हुई यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन

खबर के मुताबिक बालक आवासीय विद्यालय बासागुड़ा में दूसरी कक्षा में अध्यनरत छात्र मड़कम देवा पिता मड़कम नंदा उम्र आठ वर्ष की आज जगदलपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बताया गया है कि छात्र कुछ दिनों से बीमार था। उसका पिछले पांच दिनों से बीजापुर जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। मंगलवार की सुबह अचानक तबियत ज्यादा बिगड़ने से उसे जगदलपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। बताया गया है कि छात्र ग्राम सेंड्राबोर का रहने वाला था। हालांकि छात्र की मौत किस बीमारी से हुई है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें