फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: आंधी तूफान ने मचाई तबाही, तिमेड़ पंचायत में दर्जनों आशियनों की छत उड़ी, राजस्व अमला मौके पर पहुंचा

Wed, 23 Apr 2025 08:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में बीती शाम भोपालपटनम इलाके में आए तेज आंधी तूफान से तिमेड़ ग्राम पंचायत के रामपुराम, व तिमेड़ गांव में दर्जनों मकानों के छत आंधी से उड़ गए है।
विज्ञापन
आंधी तूफान ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में बीती शाम भोपालपटनम इलाके में आए तेज आंधी तूफान से तिमेड़ ग्राम पंचायत के रामपुराम, व तिमेड़ गांव में दर्जनों मकानों के छत आंधी से उड़ गए है। इस प्राकृतिक आपदा में ग्राम तिमेंड़, भट्पल्ली, रामपुरम और ओडागुड़म के कई घरों की छतों को तेज हवा के झोंकों ने उड़ा दिया। इस हादसे में ग्राम तिमेंड़ निवासी राजेश्वरी समुद्रला के घर की छत गिर गई, जिससे उन्हें नाक पर गहरी चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व जनपद उपाध्यक्ष एवं ग्राम पटेल टी. गोवर्धन राव ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपालपटनम भेजा।

विज्ञापन


आश्रित गांवों में मकान और सार्वजानिक भवन क्षतिग्रस्त
प्राकृतिक आपदा से तिमेंड़ पंचायत के  आश्रित गांवों में व्यापक नुकसान हुआ है। ग्राम भट्पल्ली में 5 घर, तिमेंड़ में 39 घर और 2 देवगुड़ी, ओडागुड़म में 2 घर, रामपुरम में 4 घर, एक शासकीय भवन और एक चर्च भी इस हादसे की चपेट में आ गए हैं। ग्रामीणों के आशियाने उजड़ने से लोग खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर हो गए हैं।राजस्व अमले ने मौके पर पहुचकर कर नुकसान का आंकलन कियाराजस्व विभाग के तहसीलदार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पटवारी दल को मौके पर भेज दिया है ताकि नुकसान का आंकलन कर राहत कार्य प्रारंभ किया जा सके।

स्थानीय जनप्रतिनिधि कर रहे सहयोग
पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष एवं ग्राम पटेल टी. गोवर्धन राव, सरपंच वासम लक्ष्मी, उपसरपंच रायपुर महेश और समस्त वार्ड पंच कल शाम से ही लगातार प्रभावित घरों का दौरा कर रहे हैं। आज पटवारी दल के साथ मिलकर जनप्रतिनिधि घर-घर जाकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और प्रभावित परिवारों की मदद के लिए प्रयासरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें