फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: जवानों को मिली सफलता, नक्सलियों का डंप सामान किया बरामद, बंकरनुमा कमरे में छिपाकर रखी थी सामग्री

Sat, 19 Apr 2025 02:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में पामेड़ क्षेत्र के मुर्कराजगुट्टा पहाड़ी से नक्सलियों का डंप सामना पुलिस ने बरामद किया गया है। नक्सलियों उक्त डंप को एक बंकरनुमा कमरे में छिपाकर रखा था।
विज्ञापन
बंकरनुमा कमरे में छिपाकर रखी थी सामग्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में पामेड़ क्षेत्र के मुर्कराजगुट्टा पहाड़ी से नक्सलियों का डंप सामना पुलिस ने बरामद किया गया है। नक्सलियों उक्त डंप को एक बंकरनुमा कमरे में छिपाकर रखा था। पुलिस ने बताया कि पामेड़ थाना क्षेत्र के जीडपल्ली कैम्प से कोबरा 208 की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान मूर्कराजगुट्टा पहाड़ी के जंगल मे नक्सलियों द्वारा बंकरनुमा कमरे में छिपाया डंप बरामद किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक डंप को नक्सलियों द्वारा कंक्रीट आरसीसी स्लेब से बने बंकरनुमा कमरा में छिपाकर रखा गया था। बंकरनुमा कमरा 20 बाई 8 फीट साइज का था। उक्त बंकर से नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए 6 नग सोलर प्लेट, 6 नग जरकीन, 2 नग नक्सली वर्दी व 2 नग सीलिंग पंखा बरामद किया गया है। इसके बाद कोबरा जवानों की टीम द्वारा पूरे क्षेत्र में सचिंग के दौरान मूर्कराजगुट्टा की पहाड़ी जंगल से 12 नक्सली डंप छिपाने के जगह को खोजकर उसे नष्ट किया गया। 

इसके पहले कोमटपल्ली व तुमरेल के जंगल से नक्सलियों के द्वारा हथियार बनाने का उपकरण, औजार, विस्फोटक सामग्री आदि का डंप भी बरामद किया गया है। सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के बटालियन कोर एरिया में लगातार गस्त सर्चिंग की कार्यवाही जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें