फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, राजेश कुमार पांडे बने बीजापुर के नए डीईओ

Thu, 11 Jun 2026 10:55 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में शिक्षा विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य शासन ने बीजापुर जिले के लिए नए जिला शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति की है। जारी आदेश के अनुसार राजेश कुमार पांडे को बीजापुर का नया जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में शिक्षा विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य शासन ने बीजापुर जिले के लिए नए जिला शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति की है। जारी आदेश के अनुसार राजेश कुमार पांडे को बीजापुर का नया जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन


वहीं वर्तमान में प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। लखन लाल धनेलिया को संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा विभाग बस्तर की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि राजकुमार कठौते को जिला शिक्षा अधिकारी, बस्तर नियुक्त किया गया है।

शिक्षा विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए जिला शिक्षा अधिकारी के पदभार ग्रहण करने के बाद जिले में शिक्षा व्यवस्था को लेकर नई कार्ययोजना और प्राथमिकताओं पर भी नजर रहेगी।
विज्ञापन


शासन के इस निर्णय के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है। जिले के शिक्षकों एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने नए डीईओ से शैक्षणिक गुणवत्ता, स्कूलों की व्यवस्थाओं और लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर उम्मीदें जताई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें