फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: सर्चिंग के दौरान दो महिला समेत सात नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद

Thu, 25 Apr 2024 08:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

गंगालूर थाना डीआरजी, कोबरा व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। नक्सलियों के पास से आईईडी, बैटरी, कॉर्डेक्स वायर, जिलेटिन छड़, इलेक्ट्रिक वायर बरामद किया गया।
विज्ञापन
पकड़े गए नक्सली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले के गंगालूर इलाके के चोखनपाल के जंगलों से सुरक्षाबल के जवानों की संयुक्त टीम ने दो महिला समेत सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया हैं। उनके कब्जे से विस्फोटक व अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि  जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान गंगालूर थाना डीआरजी, कोबरा व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी चोखनपाल की ओर सर्चिंग पर निकली हुई थी। अभियान के दौरान चोखनपाल के जंगल से सात संदिग्ध पुलिस पार्टी को देख कर छिपते-छुपाते भागने का प्रयास कर रहे थे। जिन्हें सुरक्षाबल की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा लिया।

पूछताछ करने पर अपना नाम पायकु पुलसुम पिता चैतू उर्फ छायतु निवासी चोखनपाल, दीनु पुलसुम पिता धन्नु पुलसुम उर्फ सन्नू निवासी चोखनपाल, रमेश पुलसुम पिता पाकलु पुलसुम निवासी चोखनपाल, सोमबारु पुलसुम पिता सक्कु पुलसुम उर्फ डोग्गा निवासी चोखनपाल, सुक्कू पुलसुम पिता बुगुर उर्फ सुकलु पुलसुम निवासी चोखनपाल, सुक्की माड़वी उर्फ जेड्डे पिता डोरा निवासी चोखनपाल व जोगी पुलसुम पिता झिगु निवासी चोखनपाल थाना गंगालूर शामिल हैं। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से आईईडी, बैटरी, कॉर्डेक्स वायर, जिलेटिन छड़, साहित्य, इलेक्ट्रिक वायर बरामद किया गया। गंगालूर थाना में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की गई। सभी को न्ययालय में पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें