फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: धर्मारम और चिंतावागु से सुरक्षाबलों ने दो दिन में बरामद की चार आईईडी, बीडीएस ने किया डिफ्यूज

Sat, 06 Jan 2024 09:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)

सार

पुलिस के मुताबिक चिंतावागु कैम्प से सीआरपीएफ 151 व पामेड़ थाना की संयुक्त पार्टी द्वारा शुक्रवार की शाम पांच बजे धर्मारम व चिंतावागु नदी के बीच पगडंडी रास्ते से पांच और आठ किलोग्राम के दो आईईडी बरामद किये गए। 
 
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने दो दिन में बरामद की चार आईईडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में जिले के अंतिम छोर पर स्थित पामेड़ थाना क्षेत्र के धर्मारम व चिंतावागु के बीच नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गये चार आईईडी सुरक्षाबल के जवानों ने बरामद किया और बीडीएस की टीम ने उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।

विज्ञापन

 

पुलिस के मुताबिक चिंतावागु कैम्प से सीआरपीएफ 151 व पामेड़ थाना की संयुक्त पार्टी द्वारा शुक्रवार की शाम पांच बजे धर्मारम व चिंतावागु नदी के बीच पगडंडी रास्ते से पांच और आठ किलोग्राम के दो आईईडी बरामद किये गए। 
 

वहीं शनिवार की दोपहर दो बजे एरिया डॉमिनेशन के दौरान सुरक्षाबलों की टीम तीन-तीन किलोग्राम की दो आईईडी बरामद की। जिसे सीआरपीएफ 151 बटालियन की बीडीएस टीम द्वारा चारों आईईडी को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया। नक्सलियों ने आईईडी कमांड स्वीच सिस्टम से लगाये थे। बता दें कि क्षेत्र में विकास कार्यों में गति लाने व चिंतावागु नदी पर हो रहे पुल निर्माण के लिए चिंतावागु नदी के दोनों ओर सुरक्षा कैम्प स्थापित किया गया है। 

विज्ञापन

 

सुरक्षाबल के जवान लगातार आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग व एरिया डॉमिनेशन कर रहे हैं। ज्ञात हो कि पूर्व में भी नक्सलियों के लगाये आईईडी की चपेट में आने से एक   ग्रामीण गंभीर रुप से जख्मी हो गया था। जिसे सुरक्षाबल के जवानों की मदद से उसे तेलंगाना के भद्राचलम अस्पताल पहुंचाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें