फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: नक्सलियों की कायराना करतूत, मुखबिरी के शक में जनअदालत लगाकर ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

Tue, 12 Nov 2024 01:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में नक्सलियों ने एक बार फिर पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक ग्रामीण को जनअदालत लगाकर मौत के घाट उतार दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में नक्सलियों ने एक बार फिर पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक ग्रामीण को जनअदालत लगाकर मौत के घाट उतार दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर ज़िले के जांगला थाना क्षेत्र के ग्राम पोटेनार में बीती रात नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर मटवाड़ा निवासी माड़वी दुलारू की मुखबीरी के आरोप में हत्या कर दी। घटना को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भी नक्सलियों ने पुलिस मुखबीरी के आरोप में बासागुड़ा थाना क्षेत्र के फुतकेल निवासी दिनेश पुजारी की 29 अक्तूबर की रात हत्या कर दी थी। वहीं 19 अक्तूबर को उसूर में कांग्रेस नेता तिरुपति भंडारी की दिनदहाड़े नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। भोपालपटनम थाना क्षेत्र के पोषणपल्ली में आठ अक्तूबर को नक्सलियों ने मुखबीरी के आरोप में कन्हैया ताती की हत्या की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें