बासागुड़ा इलाके में 8 लाख के इनामी डीवीसीएम जगरगुंडा एरिया कमेटी मल्लेश कुंजाम उम्र 40 को डीआरजी बीजापुर, थाना बासागुड़ा और कोबरा 210 की संयुक्त टीम ने पोलमपल्ली के जंगलों से गिरफ्तार किया है।
बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जवानों ने दो अलग-अलग जगहों से कुल 9 लाख रुपये के इनामी दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक डीवीसीएम स्तर का नक्सली व जनताना सरकार अध्यक्ष शामिल है। दोनों नक्सली कई संगीन वारदातों में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
बासागुड़ा इलाके में 8 लाख के इनामी डीवीसीएम जगरगुंडा एरिया कमेटी मल्लेश कुंजाम उम्र 40 को डीआरजी बीजापुर, थाना बासागुड़ा और कोबरा 210 की संयुक्त टीम ने पोलमपल्ली के जंगलों से गिरफ्तार किया है।
मल्लैश पर 07 जून 2023 को गगनपल्ली और मुरकीपाड़ के जंगलों में पुलिस पार्टी पर आईईडी ब्लास्ट और फायरिंग का आरोप है। इसके विरुद्ध थाना बासागुड़ा में 5 और थाना मोदकपाल में 1 स्थायी वारंट लंबित हैं। इसके अलावा थाना तर्रेम, पामेड़, उसूर और आवापल्ली में हत्या, अपहरण, लूट, डकैती और आगजनी सहित कई गंभीर अपराध दर्ज हैं।
विज्ञापन
वही जांगला व भैरमगढ़ थाना की संयुक्त पार्टी ने डालमेर से 1 लाख के इनामी जनताना सरकार अध्यक्ष अनिल वेको उम्र 32 को गस्त को दौरान गिरफ्तार किया है। अनिल वेको पर 21 मई 2025 बड़ेपल्ली और छोटेपल्ली के बीच आईईडी ब्लास्ट और फायरिंग, 29 मार्च 2025 ताड़ोपोट में आईईडी प्लांट से एक ग्रामीण महिला गंभीर रूप से घायल, 29 नवम्बर 2024 ग्राम घुड़साकल में ग्रामीण की हत्या,5 जून 2025 ट्रांसपोर्ट वाहन में आगजनी, 16 अप्रैल 2024 बेलचर पहाड़ी में पुलिस पार्टी पर हमला। 19 अप्रैल 2024 को लोकसभा चुनाव के दौरान प्रेशर आईईडी ब्लास्ट से सीआरपीएफ अधिकारी घायल हुए थे। उक्त घटनाओं में शामिल रहा। गिरफ्तार दोनों नक्सलियों के खिलाफ थाना बासागुड़ा और भैरमगढ़ में विधिक कार्यवाही पूरी कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।