फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों को बड़ी कामयाबी, डीएकेएमएस अध्यक्ष गिरफ्तार; विस्फोटक भी बरामद

Fri, 01 Sep 2023 07:40 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी ने डीएकेएमएस अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं उसके पास से विस्फोटक भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
डीएकेएमएस अध्यक्ष गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नक्सल विरोधी अभियान के  दौरान सर्चिंग पर निकली सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी ने सावनार डीएकेएमएस अध्यक्ष पकड़ने में सफलता हासिल की है। जवानों ने उसके कब्जे से विस्फोटक भी बरामद की हैं। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बीते सोमवार को डीआरजी बीजापुर, एसटीएफ, सीआरपीएफ 85 तथा 222 बटालियन की सयुंक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर तोड़का, पालनार व सावनार की ओर निकली थी। अभियान में दौरान बुधवार को सावनार के जंगल मे गस्त सर्चिंग के दौरान सावनार डीएकेएमएस अध्यक्ष आयतू पदम पिता चिन्ना पदम उम्र 35 निवासी सावनार मुकापारा थाना गंगालूर को पकड़ा गया। 

इसके कब्जे से जवानों ने एक थैला में से पांच किलो का एक टिफिन बम,  दो जिलेटिन,  तीन फिट काडेक्स वायर और 2 डेटोनेटर बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया नक्सली पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से रास्ते पर आईईडी प्लांट करने की योजना बना रहा था। पकड़े गए नक्सली के विरुद्ध गंगालूर थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्ययालय बीजापुर में पेश किया गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें