फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावेदारी का आखिरी दिन: बीजापुर से पंचायत उपाध्यक्ष और सदस्य ने पेश की दावेदारी, चुनाव लड़ने वालों की लगी कतार

Tue, 22 Aug 2023 08:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम के बाद उपाध्यक्ष और सदस्य ने विधानसभा चुनाव से पहले दावेदारी पेश की है। कांग्रेस में चुनाव लड़ने वालों की कतार लग गई है। वर्तमान विधायक विक्रम मंडावी ही दावेदारी पेश करेंगे।
विज्ञापन
बीजापुर से पंचायत उपाध्यक्ष और सदस्य ने पेश की दावेदारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट के बीच बीजापुर विधानसभा में कांग्रेस से दावेदारी करने कतार लग गई हैं। कांग्रेस के नेता टिकट पाने के लिए अब जोर आजमाइश कर दावेदारी को आगे आने लगे हैं। 

विज्ञापन


सोमवार को कांग्रेस से टिकट के लिए पहली दावेदारी जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम के करने के बाद मंगलवार को आवेदन जमा करने के अंतिम दिन जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम और जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे ने भी दावेदारी पेश कर बीजापुर कांग्रेस की राजनीति को गर्मा दिया है। अब तक समझा जा रहा था कि वर्तमान विधायक विक्रम मंडावी ही दावेदारी पेश करेंगे। लेकिन चुनाव लड़ने की चाह रखने वाले नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन देकर अपनी मंशा जाहिर कर दी है। 

मंगलवार को कांग्रेस से टिकट के लिए आवेदन करने का आखिरी दिन था। सुबह जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे ने नगर कांग्रेस कमेटी के पास दावेदारी का आवेदन सौपा। इसके बाद दोपहर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम अपने समर्थकों के साथ उसूर ब्लाक कांग्रेस कमेटी को आवेदन देकर टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की हैं। 
विज्ञापन


जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश 2008 से सक्रिय राजनीति में हैं। मूलतः उसूर ब्लॉक के ग्राम जारपल्ली के रहने वाले कमलेश कारम जिला पंचायत उपाध्यक्ष के अलावा संगठन में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव के पद पर हैं। कमलेश की युवाओं में अच्छी पकड़ मानी जाती हैं। उनका फोकस स्वास्थ्य व शिक्षा पर विशेष तौर पर हैं। वही दूसरी ओर भोपालपटनम ब्लाक से चुनाव लड़ने की मंशा रखने वाले पूर्व सरपंच मिच्चा समैया, किसान संघ के अध्यक्ष व कांग्रेस नेता वल्वा मदनैया व युवा नेता हरीश पामभोई ने भी ब्लाक कांग्रेस कमेटी को दावेदारी का आवेदन देकर पार्टी से टिकट मांगा हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें