बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के पील्लूर केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल की 214 वाहिनी कैंप पील्लूर की टीम द्वारा एरिया डॉमिनेशन एवं डीमाईनिंग अभियान के दौरान एक प्रेशर आईईडी बरामद कर उसे वहीं निष्क्रिय किया गया।
बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के पील्लूर केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल की 214 वाहिनी कैंप पील्लूर की टीम द्वारा एरिया डॉमिनेशन एवं डीमाईनिंग अभियान के दौरान एक प्रेशर आईईडी बरामद कर उसे वहीं निष्क्रिय किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक माओवादियों द्वारा पील्लूर मरवाड़ा मार्ग से लगभग 300 मीटर अंदर एक कच्चे रास्ते पर यह आईईडी लगाया गया था।
विज्ञापन
बरामद विस्फोटक को बीयर की बोतल में प्रेशर सिस्टम के माध्यम से प्लांट किया गया था। सुरक्षा बलों की सतर्कता और सूझबूझ से डीमाईनिंग के दौरान आईईडी को समय रहते सुरक्षित रूप से खोज लिया गया। तत्पश्चात केरिपु 214 वाहिनी की बीडीडी टीम द्वारा मौके पर ही आईईडी को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई से एक बड़ी नक्सली साजिश नाकाम हो गई और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिली है।